यह वेबसाइट ये समझने में आपकी सहायता करती है कि विदेशी हस्तक्षेप क्या होता है, यह आपके समुदाय को कैसे प्रभावित कर सकता है, और ख़ुद को पूरी जानकारी से अवगत रखने और सुरक्षित रहने के लिए आप जो आसान कदम उठा सकते हैं उन्हे समझने में भी यह वेबसाइट आपकी सहायता करती है।
विदेशी हस्तक्षेप तब होता है जब अन्य देशों की सरकारें अपने स्वयँ के हितों को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हानि पहुँचाने का प्रयास करती हैं। इसमें शामिल हो सकता है ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्णय लिए जाने में गुपचुप हस्तक्षेप करना या ऑस्ट्रेलिया में लोगों को धमकाना।
ऑस्ट्रेलिया में विदेशी हस्तक्षेप हो रहा है, और इसका असर हम सब पर पड़ सकता है।
विदेशी सरकारें व्यक्तियों तथा सामुदायिक संगठनों को कमज़ोर करने, उनकी निगरानी करने, उन्हें डराने और धमकी देने का प्रयास कर सकती हैं।
यह ठीक नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार आपकी सहायता के लिए तत्पर हu.
यह वेबसाइट उन व्यक्तियों तथा सामुदायिक संगठनों के लिए है जो विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चिंतित हैं, जिन्होंने विदेशी हस्तक्षेप देखा है, या सामना कर रहे हैं।
उद्योग, सरकार, उच्च शिक्षा और अनुसंधान, और मीडिया के लिए संसाधन आपको Countering foreign interference(Opens in a new tab/window) पर मिलेंगे।