कूटनीतिक गतिविधि

जिन विदेशी सरकारों की ऑस्ट्रेलिया में राजनायिक उपस्थिति है उनमें से कुछ ऐसी गतिविधियों में संलग्न हो सकती हैं जो ऑस्ट्रेलियाई समाज में आपकी स्वतंत्र भागीदारी और अभिव्यक्ति को सीमित करने का प्रयास करने वाली हों।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार राजनायिकों के अनुचित व्यवहार को अत्यंत गंभीरता से लेती है।

विदेशी सरकारें ऑस्ट्रेलिया में अपने हितों को इस तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकती हैं, जो स्पष्ट, पारदर्शी और हमारे लोगों, समाज और जनतांत्रिक प्रणालियों का सम्मानकारक हो।

विदेशी सरकार के प्रतिनिधियों के लिए ऑस्ट्रेलिया में लोगों की निगरानी, उत्पीड़न या भयभीत करना या विदेशी सरकार के हितों को यहाँ आगे बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति पर दबाव डालना ठीक नही है।

अगर आप ऑस्ट्रेलिया में किन्हीं राजनायिक या काउंसलर अधिकारियों के अनुचित व्यवहार के बारे में चिंतित हैं तो ऑस्ट्रेलियाई विदेश व व्यापार विभाग की शिष्टाचार शाखा को protocol.branch@dfat.gov.auपर इस बारे में रिपोर्ट करें।

कूटनीतिक गतिविधि

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.