विदेश यात्रा

विदेशी हस्तक्षेप के शिकार व्यक्तियों को विदेश में गहन तहकीकात के बढ़े हुए ख़तरे का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार के लोगों या दोस्तों से मिलने के लिए विदेश यात्रा पर जाने में कुछ जोखिम हो सकते हैं, यह इस पर निर्भर करता हे कि आप किस देश में जा रहे हैं। इसमें क़ानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा डराया जाना या अनावश्यक रूप से प्रश्न पूछना, आपकी निजी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जाँच करना, आपके ऊपर निगरानी रखना, या आपको बंदी बनाकर जेल में डालना शामिल हो सकता है।

कुछ देशों में काउंसलर की सहायता प्रदान करने का ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का सामर्थ्य अत्यंत सीमित हो सकता है। दोहरी नागरिकता से भी इस बात पर असर पड़ सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी विदेश में कैसे और कब काउंसलर सहायता प्रदान कर सकते हैं। अगर आप अपनी नागरिकता के दूसरे वाले देश में हैं, तो हो सकता है कि वहाँ कि सरकार ऑस्ट्रेलियाई सरकार को आपकी सहायता न करने द.

सुरक्षित यात्रा पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार की सलाह

175 से भी अधिक गंतव्यों के लिए यात्रा संबंधी सलाह, साइबर सुरक्षा(Opens in a new tab/window), शिक्षाविदों(Opens in a new tab/window) और पत्रकारों (Opens in a new tab/window)के लिए, तथा यात्रा के दौरान कैसे सुरक्षित रहें इस बारे में सामान्य सलाह Smartraveller वेबसाइट(Opens in a new tab/window) पर पाई जा सकती है।

हमेशा अपने गंतव्य के लिए Smartraveller यात्रा सलाह(Opens in a new tab/window) को ध्यान से पढ़ें और वहाँ दी गई सलाह का पालन करें, विशेषकर किसी भी ऐसे गंतव्य या क्षेत्र के बारे में दी गई सलाह का जिसे यात्रा नहीं करें के तौर पर नामित किया गया है।

अगर आप जाएँ उससे पहले या आप जब यात्रा पर हों उस दौरान अगर कोई बदलाव हो जाए, Smartraveller पर यात्रा सलाह की नवीनतम जानकारी निःशुल्क(Opens in a new tab/window) पाने के लिए साइन अप करें.

विदेश यात्रा

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.