विदेशी हस्तक्षेप क्यों ठीक नहीं है

किसी विदेशी सरकार द्वारा हमारे समुदाय के सदस्यों को इस प्रकार से निशाना बनाना अस्वीकार्य है जो व्यक्तियों को ऑस्ट्रेलिया में अपने अधिकारों और स्वतंत्रताओं का उपयोग करने से रोकता है।

ऑस्ट्रेलिया में हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस करने का, अपनेपन का, और सामुदायिक तथा नागरिक जीवन में भाग लेने का अधिकार है। यह ताकत हमारे समाज को मजबूत बनाती है।

ऑस्ट्रेलिया की सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के माध्यम से चुनी जाती है और शासन की रूपरेखा यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि मतदान की आपकी क्षमता की रक्षा हो और आप किसे वोट देते हैं यह एक निजी जानकारी रहे।

विदेशी हस्तक्षेप ऑस्ट्रेलिया को, और यहाँ रहने वाले हर व्यक्ति को हानि पहुँचा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी हस्तक्षेप पर प्रतिक्रियात्मक कार्यवाही करने में हम सब को अपना काम करना है ताकि हम एक सुरक्षित और खुशहाल समाज के रुप में जीना जारी रख सकें।

विदेशी हस्तक्षेप ऑस्ट्रेलिया में एक अपराध है और Commonwealth Criminal Code Act 1995 (Opens in a new tab/window)[कॉमनवैल्थ आपराधिक संहिता अधिनियम 1995] के अंतर्गत इसके लिए 20 साल तक के कारावास की सज़ा का प्रावधान है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार आपकी रक्षा करने के लिए क्या कर रही है:

जाँच और व्यवधान

कॉमनवैल्थ विदेशी हस्तक्षेप प्रतिक्रियात्मक-कार्यवाही टास्कफोर्स जासूसी तथा विदेशी हस्तक्षेप पर प्रतिक्रिया संबंधी कार्यवाही का नेतृत्व करती है, तथा विदेशी हस्तक्षेप के कार्यों को पहचानने, जाँच-पड़ताल करने और बाधित करने का काम करती है।

निवेश

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने विदेशी हस्तक्षेप पर प्रतिक्रियात्मक कार्यवाही के ऑस्ट्रेलिया के प्रयासों को बल देने और ऑस्ट्रेलियाई लोगों की इस ख़तरे से रक्षा करने के लिए 2024-2025 से, अगले चार सालों में $71.6 मिलियन का निवेश किया है।

समुदायों को सशक्त बनाना

ऑस्ट्रेलियाई सरकार प्रभावित समुदायों की चिंताओं और ज़रूरतों को समझने के लिए और सामुदायिक सुरक्षा में सहायता के लिए उन समुदायों के साथ नियमित रूप से बातचीत करती है।

विदेशी हस्तक्षेप को सामने लाना

ऑस्ट्रेलियाई सरकार यह स्पष्ट करने के लिए, विदेशी हस्तक्षेप की चिंताओं को विदेशी सरकार के प्रतिनिधियों के सामने उठा सकती है कि ऑस्ट्रेलिया में विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विदेशी हस्तक्षेप क्यों ठीक नहीं है

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.