अतिरिक्त सहायता

मानसिक स्वास्थ्य सहायता

विदेशी हस्तक्षेप आपके मानसिक स्वास्थ्य और सकुशलता पर असर डाल सकता है।

इस वेबसाइट पर जिन विषयों के बारे में चर्चा की गई है उनमें से किसी के भी बारे में अगर आप चिंतित, तनावग्रस्त या परेशान महसूस कर रहे हैं, तो सहायता उपलब्ध है।

सहायता निःशुल्क, गोपनीय और 24/7 उपलब्ध है। चुनी गई सेवाएँ विभिन्न भाषाओं में सहायता उपलब्ध करवाती हैं।

ऑनलाइन सुरक्षा

आपका और आपके समुदाय का इंटरनेट पर पथ-निर्देशन करने के लिए ईसुरक्षा आयुक्त (eSafety Commission(Opens in a new tab/window)) के पास कई संसाधन हैं।

ऑस्ट्रेलियाई चुनावों से संबंधित जानकारी

ऑस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग (AEC)(Opens in a new tab/window) इस बारे में जानकारी का विश्वसनीय स्त्रोत है कि मतदान के लिए पंजीकरण कैसे करवाएँ और ऑस्ट्रेलिया के फैडरल चुनाव में मतदान कैसे करें। AEC के पास कई भाषाओं और प्रारूपों में भी जानकारी उपलब्ध कराता है(Opens in a new tab/window)

आप AEC को 13 23 26 पर, या ऊपर दिए गए लिंक में उपलब्ध भाषाओं में से आपकी भाषा में टेलिफोन दुभाषिया सेवा के माध्यम से फ़ोन कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग (AEC)(Opens in a new tab/window) Commonwealth Electoral Act 1918 [कॉमनवैल्थ निर्वाचन अधिनियम 1918] में निहित क़ानून को लागू करके सूचना की पारदर्शिता को बढ़ावा देता है, निर्वाचन संबंधी संवाद को प्रकाशक द्वारा अधिकृत करना इस क़ानून की आवश्यकता है। AEC सभी मतदाताओं को चुनावी विज्ञापनों और सामग्री के स्त्रोत के बारे में 'ठहरें और विचार करें(Opens in a new tab/window)' के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

ऑस्ट्रेलियाई मानव अधिकार आयोग

आपके मानव अधिकारों को समझने और उनकी रक्षा करने में आपकी सहायता के लिए ऑस्ट्रेलियाई मानव अधिकार आयोग(Opens in a new tab/window) के पास संसाधन हैं।

ऑस्ट्रेलियाई फैडरल पुलिस

ऑस्ट्रेलियाई फैडरल पुलिस ने विदेशी सरकारों से ख़तरे और धमकियों की रिपोर्ट कैसे करें इस बारे में का तथ्य-पत्र उपलब्ध कराया है(Opens in a new tab/window)

क़ानूनी संसाधन

क़ानूनी जानकारी, रैफरल सेवाओं और टेलिफ़ोन पर सलाह जैसी छोटी-मोटी सहायता के लिए, आप चाहें तो अपने स्थानीय राज्य या टेरीटोरी के Legal Aid [लीगल एड] से संपर्क कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटीज़ के बारे में और अधिक जानकारी

ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुलिसिंग एजेंसी, ऑस्ट्रेलियाई फैडरल पुलिस (AFP), ऑस्ट्रेलिया में हरेक व्यक्ति की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाती है।

आप विदेशी हस्तक्षेप से संबंधित आशंकाओं की रिपोर्ट कॉमनवेल्थ क्राइम रिपोर्ट(Opens in a new tab/window) सीधे AFP को दर्ज कर सकते हैं।

अगर घटना में ऑनलाइन गंभीर दुर्व्यवहार शामिल है, तो आप ईसुरक्षा आयुक्त(Opens in a new tab/window) को भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा इंटेलिजेंस संगठन (ASIO) देश की सुरक्षा सेवा है, और यह ऑस्ट्रेलिया में लोगों की सुरक्षा के लिए ख़तरों से उनकी रक्षा करती है।

आप व्यापार, शीक्षा या अनुसंधान संस्शानों से सम्बद्ध विदेशी हसतक्षेप की चिंताओं की रिपोर्ट NITRO Portal(Opens in a new tab/window) (सूचित करने योग्य घटनाएँ, ख़तरे ता रिपोर्ट करने योग्य अपराध) पोर्टल के माध्यम से सीधे ASIO को कर सकते हैं ।

अतिरिक्त सहायता

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.