विदेशी हस्तक्षेप की रिपोर्ट कैसे करें

अगर आपके पास विदेशी हस्तक्षेप की गतिविधियों से संबंधित कोई जानकारी है, तो कृपया इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन (National Security Hotline(Opens in a new tab/window)) को करें:

  • फ़ोन करें: 1800 123 400
  • फ़ोन करें: ऑस्ट्रेलिया के बाहर से: (+61) 1300 1234 01
  • मैसेज भेजें: 0498 562 549

आपकी भाषा में सहायता

अगर आपको दुभाषिये की आवश्यकता है, तो अनुवाद तथा दुभाषिया सेवा Translating and Interpreting Service(Opens in a new tab/window) (TIS National) को 131 450 पर फ़ोन करें।

TIS National फ़ोन पर दुभाषिये की सेवा प्रदान करती है जो साल के हर दिन, 24 घंटे उपलब्ध है।

रिपोर्ट करने में आपकी सहायता के लिए वे राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन को 1800 123 400 पर फ़ोन कर सकते हैं।

रिपोर्ट करने के बाद

राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन पर की जाने वाली रिपोर्ट्स गुमनाम रूप से की जा सकती हैं और इन्हें सोच-विचार के लिए क़ानून प्रवर्तन तथा सुरक्षा ऐजेंसियों के पास भेज दिया जाता है।

हर जानकारी से सहायता मिलती है, और अगर की गई रिपोर्ट अमान्य भी हो, तो भी कोई परिणाम या कार्रवाई नहीं होगी।

आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी के बारे में आपको कोई भी फीडबैक या अपडेट नहीं दी जाएगी। ऐसा जाँच-पड़तालों की और उन सभी व्यक्तियों की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए है जो राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन पर रिपोर्ट करते हैं।

बहरहाल, आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है और उससे अन्य जाँच-पड़तालों में सहायता मिल सकती है। कोई भी आशंका रिपोर्ट करने के लिए छोटी नहीं होती है.

विदेशी हस्तक्षेप की रिपोर्ट कैसे करें

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.