ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में जोखिम

किसी ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय में एक विद्यार्थी के रुप में, आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा हैं जो विचारों और धारणाओं की स्वतंत्र और सम्मानपूर्ण अभियव्यक्ति पर फलता-फूलता है।

विद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ताओं सहित, प्रत्येक व्यक्ति को, स्वतंत्रतापूर्वक अपनी बात कहने और सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है। किसी को भी आप पर दबाव डालने, आपको धमकाने, निगरानी रखने, या परेशान करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए - विशेषकर किसी विदेशी सरकार या उनके लिए काम कर रहे किसी व्यक्ति को।

विद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ता जब ऑस्ट्रेलिया में हों तो उनसे भी विदेशी हस्तक्षेप से संबंधित ऑस्ट्रेलियाई क़ानूनों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

चिंताओं की सूचना दें

अगर आपसे विदेशी हस्तक्षेप में शामिल होने या विदेशी हस्तक्षेप की गतिविधियों के साक्षी बनने के लिए संपर्क किया गया है, तो कृपया राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन (National Security Hotline(Opens in a new tab/window)) पर इसकी रिपोर्ट करें, अथवा संभावित जासूसी, अंदरूनी व्यक्तियों से ख़तरों तथा विदेशी हस्तक्षेप के बारे में चिंताओं की रिपोर्ट करने की एक अन्य पद्धति के रूप में आप NITRO पोर्टल (Opens in a new tab/window)(सूचित किए जाने योग्य घटनाएँ, खतरे या रिपोर्ट किए जाने योग्य अपराध): का भी प्रयोग कर सकते हैं ।

अगर आप विदेशी हस्तक्षेप का अनुभव करते हैं या इसके साक्षी बनते हैं और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट करते हैं, तो आपकी रक्षा की जाएगी और आपसे आपका वीज़ा वापस नहीं लिया जाएगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा हॉटलाइन (National Security Hotline(Opens in a new tab/window)) पर रिपोर्ट करने के अलावा, आपको विदेशी हस्तक्षेप की गतिविधियों की रिपोर्ट अपने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को भी करनी चाहिए। इसमें सुरक्षा या विद्यार्थी सेवाओं से या विश्वविद्यालय की समर्पित रिपोर्टिंग लाइन से संपर्क करना भी शामिल हो सकता है। ये सेवाएँ विद्यार्थियों को सुरक्षित रखने के लिए हैं और इनके निजता दिशा-निर्देश काफी सख्त होते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में जोखिम

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.