विदेशी हस्तक्षेप के बारे में जानें

विदेशी हस्तक्षेप क्या होता है?

कभी-कभी विदेशी हस्तक्षेप को पहचानना कठिन हो सकता है।

विदेशी हस्तक्षेप विभिन्न रूपों में हो सकता है।

उदाहरण 1: कुछ सरकारें अलग विचार व्यक्त करने वाले लोगों को धमका सकती हैं या परेशान कर सकती हैंl

ऑस्ट्रेलिया में एक मानव अधिकार जुलूस में एक वक़ील ने भाषण दिया। भाषण के बाद, एक अनजान व्यक्ति ने उनका पीछा किया और उनकी फोटो खींची तथा एक विदेशी सरकार के इशारे पर उनके पिताजी की कार में तोड़ फोड़ की गई।

उन्हें विदेशी सरकार के बारे में झूठ न फैलाने की धमकियाँ दी गई और विदेश में उनके परिवार से उनके ऑस्ट्रेलियाई रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की गई। जब उन्होंने एक अन्य जुलूस में हिस्सा लिया, तो विदेशी सरकार ने विदेश में उनके भाई को जेल में डाल दियt.

उदाहरण 2: कुछ विदेशी सरकारें अभिव्यक्ति की आज़ादी को सीमित करने के प्रयास कर सकती हैंl

एक विदेशी सरकार के आलोचक ने एक ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के परिसर में कुछ पोस्टर लगाए।

विदेशी सरकार के हितों के लिए काम करने वाले विद्यार्थी समूहों को संबंधित दूतावास द्वारा पोस्टर्स हटाने की माँग करने के निर्देश दिए गए, क्योंकि वे पोस्टर्स की विषय-सामग्री से सहमत नहीं थे।

लेकिन, उस विश्वविद्यालय ने वो पोस्टर्स नहीं हटाए क्योंकि ऐसा करने से कलाकार की अभिव्यक्ति की आज़ादी का उल्लंघन हो सकता था।

राय और अभिव्यक्ति की आज़ादी क्या होती है?

राय और अभिव्यक्ति की आज़ादी ऐसे हर व्यक्ति का अधिकार है जिसके अपने विचार होते हैं और वो उन्हें अभिव्यक्त करता है, तथा दूसरों के नियंत्रण के बिना आचरण करता है। इन आचरणों में शामिल हो सकता है सार्वजनिक मामलों पर चर्चा करने की स्वतंत्रता, दूसरों के विचारों का विरोध करने वाले विचार रखने की स्वतंत्रता, और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और बैठकों में शामिल होने की स्वतंत्रता।

उदाहरण 3: कुछ विदेशी सरकारों द्वारा अपनी आलोचना करने वाले लोगों को चुप कराने के लिए ऑनलाइन अभियानों का उपयोग किया जा सकता हैl

एक पत्रकार ने एक विदेशी सरकार की आलोचना करने वाला एक मीडिया लेख लिखा।

इसके बाद उस पत्रकार को बदनाम और अपमानित करने के लिए विदेशी सरकार द्वारा निर्देशित एक समन्वित अभियान द्वारा उसे ऑनलाइन निशाना बनाया गया।

पत्रकार की अनुमति के बिना उसके ईमेल और सोशल मीडिया खातों को एक्सस किया गया तथा उसके फ़ोन नंबर और घर के पते सहित, उसकी निजी जानकारी को, ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया।

उस पत्रकार को सोशल मीडिया के नकली खातों से कई मैसेज मिले जिनमें माँग की गई कि वह पत्रकार अपने मीडिया लेख को हटाए और उसके लिए माफी माँगे।

विदेशी हस्तक्षेप क्या नहीं होता है?

हमारे बहु-साँस्कृतिक समाज में अनुभवों और विचारों की विविधता एक ताकत है।

ऑस्ट्रेलिया में, क़ानूनी तरीके से राजनैतिक संलग्नता और पक्ष-समर्थन को प्रोत्साहन दिया जाता है और ये संरक्षित होते हैं।

सभी सरकारें, ऑस्ट्रेलियाई सरकार सहित, ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं। जब ये गतिविधियाँ ऐसे स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से की जाती हैं जो हमारे लोगों, समाज और जनतांत्रिक प्रणालियों के प्रति सम्मानपूर्ण हो तो ये विदेशी हस्तक्षेप नहीं होती हैं।

हम अन्य सरकारों से इस ढंग से व्यवहार करने की अपेक्षा करते हैं जो ऑस्ट्रेलिया के लोगों, समाज और संस्थानों के प्रति सम्मानजनक हो। जब वे ऐसा करती हैं, तो उनकी गतिविधियाँ ऑस्ट्रेलिया में एक सकारात्मक योगदान दे सकती हैं।

विदेशी प्रभाव गतिविधियों को कैसे पंजीकृत करें l

विदेशी सरकारों सहित, विदेशी कर्ताओं की ओर से की जाने वाली कुछ गतिविधियों को ऑस्ट्रेलिया की Foreign Influence Transparency Scheme(Opens in a new tab/window)(Opens in a new tab/window) के तहत दर्ज करवाए जाने की आवश्यकता हो सकती है।

अपने आप से पूछने वाले प्रश्न

कोई गतिविधि विदेशी हस्तक्षेप है या नहीं यह तय करते समय, अपने आप से ये तीन प्रश्न पूछेंl

विदेशी हस्तक्षेप के बारे में जानें

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.