स्वदेश लौटने का दबाव

विदेशी सरकारें ऑस्ट्रेलिया में व्यक्तियों को इस बारे में राजी करने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपना सकती है कि अपने गृह राष्ट्र की यात्रा पर जाने के अलावा उन लोगों के पास कोई और चारा नहीं है। इसे जबरन प्रत्यावर्तन कहा जाता है। ये तरीके हो सकते हैं:

  • व्यक्तियों या उनके परिवार तथा उनसे जुड़े लोगों पर यात्रा प्रतिबंध।
  • वित्तीय संपदा को फ्रीज़ करना।
  • किसी व्यक्ति के परिवार तथा उस व्यक्ति से जुड़े लोगों पर इस बात के लिए दबाव डालना कि वे उस व्यक्ति को अपने मूल देश वापस लौटने के लिए प्रोत्साहित करें.

वे आपको अपराध के आरोप में मूल देश वापस ले जाने की धमकी भी दे सकते हैं। इसे प्रत्यर्पण कहा जाता है।

यदि आपको प्रत्यर्पण की धमकी दी जाए

ऑस्ट्रेलियाई सरकार मानती है कि कुछ विदेशी सरकारें अंतर्राष्ट्रीय क़ानून लागू करने के अनुरोधों का दुरुपयोग करती हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विदेशी सरकारों के साथ पहले से संबंध विद्यमान हैं, ऑस्ट्रेलिया के निवासी तथा नागरिक राजनैतिक अत्याचार से सुरक्षित हैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यर्पण के हर मामले की गहन जाँच-पड़ताल की जाती है।

अगर किसी विदेशी सरकार के अधिकारियों ने आपस संपर्क किया है और आपको प्रत्यर्पण की धमकी दी है तो, ऑस्ट्रेलिया में उत्पीड़न मुक्त जीवन बिताने के आपके अधिकार की सुरक्षा हो यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से 131 444 पर संपर्क करें.

अगर आप एक न्यायसंगत गिरफ्तारी वारंट के अधीन हैं या आप पर विदेश में दण्डनीय अपराधों के आरोप लगाए गए हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा प्रत्यर्पण के आधिकारिक तथा अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त जरियों का प्रयोग किया जाता है। प्रत्यर्पण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया के भीतर लोगों से संपर्क करने या गिरफ्तार करने में विदेशी सरकार के अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं होती है।

कुछ मामलों में, विदेशी सरकार या उनके एजेंट व्यक्तियों को अपनी इच्छा के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया से चले जाने के लिए दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह अस्वीकार्य हैं।

यदि आप या आपकी जान पहचान का कोई व्यक्ति ज़बरदस्ती ऑस्ट्रेलिया से बाहर ले जाए जाने के ख़तरे में है, तो पुलिस से  131 444 पर या आपात-स्थिति कॉल में  000(Opens in a new tab/window) पर संपर्क करें।

स्वदेश लौटने का दबाव

Sign up

Sign up for news and updates from our agency.